मुरादाबाद, फरवरी 26 -- नागरिक सुरक्षा कोर ने गुरुवार को होली, रमजान और ईद-उल-फितर को लेकर वार्डनों की डयूटी लगाने पर मंथन किया। उपनियंत्रक नीरज चक, सहायक उपनियंत्रक सतीश कुमार ने डिप्टी चीफ वार्डन पर पुन: नियुक्त हुए पंकज सक्सेना एवं डिवीजनल वार्डन आरक्षित पद पर नियुक्त अशोक गुप्ता का अभिनंदन किया। इस दौरान चमन शर्मा, डा. तुषार अग्रवाल, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, नीतू सक्सेना, निमित जायसवाल, विचित्र शर्मा, डा. शरीफ रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...