नागरिक सुरक्षा के लिए विपिन चाचरा को राष्ट्रपति पदक, 10 अन्य वार्डन भी होंगे सम्मानित
देहरादून, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस पर होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के लिए दोहरी खुशी का मौका है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से देहरादून में उत्तर प्रभाग के घटना नियंत्रण अधिकारी विपिन कुमार चाचरा को राष्ट्रपति का गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक दिया जाएगा। वहीं दस अन्य को विभाग के डिस्क और प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे। 10 फरवरी 2012 को नागरिक सुरक्षा वार्डन के पद पर नियुक्त हुए चाचरा ने वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा और कोविड महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना अत्यधिक सराहनीय कार्य किया था। जिसके लिए उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान मिल रहा है। इसके साथ ही 10 अन्य वार्डनों को सीजीएचजीसीडी डिस्क और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- आज 301 पुलिस और दमकल कर्मियों को मिलेंगे वीरता पुरस्कार इनमें दक्षिण प्रभाग के घटना नियंत्रण अधिकारी मुशीर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.