भागलपुर, दिसम्बर 16 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में सोमवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में लंबित मामलों एवं पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने पर समीक्षा की गई, साथ ही जिले में नशा मुक्ति के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। वहीं, बैठक के उपरांत जिले में विभिन्न परीक्षाओं एवं कक्षाओं के सफल संचालन के लिए जिला पदाधिकारी को पूर्व कुलपति डॉ. फारूक अली एवं नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष रमन कर्ण ने उन्हें बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.