भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नागरिक विकास समिति (दक्षिणी क्षेत्र) की ओर से रविवार को मोहद्दीनगर दुर्गा स्थान के प्रांगण में 27 वां होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश रंजन केसरी ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली, मटका फोड़ प्रतियोगिता और पारंपरिक चैता गीत रहे। समिति के अध्यक्ष कृष्णा शाह ने कहा कि सामाजिक समरसता, सद्भावना और आपसी प्रेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समिति हर वर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन करती है। मौके पर रमन कर्ण, सत्यनारायण प्रसाद, हरविंदर सिंह, दिलीप कुमार पाल, भरत गुप्ता, रेखा देवी, सुमन आनंद, कौशल किशोर ठाकुर, तरुण सिन्हा, गोपाल मंडल, निरंजन शाह, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...