मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नागरिक मोर्चा ने बुधवार को अमर शहीद जुब्बा सहनी के बलिदान दिवस पर मिठनपुरा स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी परमेश्वरी देवी ने की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। संचालन नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। कहा कि जुब्बा सहनी की प्रतिमा प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने उनकी जयंती और बलिदान दिवस पर राजकीय समारोह आयोजित करने की सरकार से मांग की। मौके पर उषा किरण श्रीवास्तव, संगीता सागर, गीता मिश्रा, सत्येन्द्र कुमार सत्येन, अंजनी कुमार पाठक, प्रमोद नारायण मिश्र, अजय कुमार, राणा देवी दयाल, गणेश प्रसाद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.