रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। एसआईआर के विरोध और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा को लेकर आइसा के आह्वान पर बुधवार को सैनिक मार्केट से अलबर्ट एक्का चौक तक नागरिक मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन के जरिए एसआईआर को तत्काल रद्द करने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग व दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। मार्च में शामिल लोगों ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रक्रिया पर गहरी आशंका व्यक्त की। वक्ताओं का कहना था कि इस प्रक्रिया से महिलाओं, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और दलितों के मताधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- वोट चोरी के आरोपों पर महागठबंधन का प्रदर्शन, पुतला दहन आइसा के रांची जिलाध्यक्ष विजय कुमार और जिला सचिव संजना मेहता ने स्पष्ट किया कि लो...