बोकारो, जनवरी 25 -- कथारा, प्रतिनिधि। नागरिक मंच कथारा के बैनर तले शनिवार को ग्रामीण विस्थापितों ने कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति के बेहतर एवं उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मानित किया। संतोष कुमार आस, विजय यादव, राजेंद्र यादव, कांति सिंह, शमशुल हक, श्रीमती देवी आदि ने कहा कि थाना प्रभारी एक अच्छे पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। दो-तीन दिन पूर्व कथारा मुख्य चौक पर इनका पुतला दहन करना निंदनीय है। रोड सेल में विवाद खड़ा करके इसे बंद करने की भी साजिश चल रही है। विजय यादव, राजेंद्र यादव, हेमू यादव, शकील राज, अशोक यादव, मोहन यादव, अब्दुल हक, असीम अंसारी, अकरम अंसारी, जैकी अंसारी, कांति सिंह, सुनीता सिंह, दुलारिया देवी, आशा देवी, गेंदिया देवी, संतोष कुमार, उमेश यादव, प्रदीप यादव, वासुदेव यादव, विनोद यादव, अशोक य...