देहरादून, मई 1 -- राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए नागरिक प्रशासन एवं सशस्त्र बलों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एकजुटता और तालमेल ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे हर स्तर पर सशक्त करने की आवश्यकता है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित 32वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने कहा कि नागरिक-सैन्य समन्वय राष्ट्रशक्ति का अभेद्य कवच है। एक सैनिक का साहस और एक प्रशासक की रणनीतिक क्षमता जब एक साथ आती है, तो राष्ट्र की सुरक्षा और प्रगति को नई दिशा मिलती है। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.