सीवान, सितम्बर 4 -- सीवान। मंत्रिमंडल सचिवालय के अतिरिक्त सचिव ने डॉ अजय सिंह को बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा। मौके पर सीवान की पूर्व सांसद कविता सिंह उपस्थित रहीं। डॉ अजय सिंह ने इस जिम्मेदारी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी तथा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के प्रति आभार व्यक्त किया है। पूर्व सांसद कविता सिंह ने नीतीश कुमार जी के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...