प्रयागराज, फरवरी 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जनगणना 2027 के लिए अब तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस बार की जनगणना में नागरिक खुद ऑनलाइन पोर्टल पर अपना ब्योरा दे सकेंगे। जिससे किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए शासन की ओर से जल्दी ही एक पोर्टल दिया जाएगा। जनगणना शुरू होने के 15 दिन पहले से आम नागरिक पोर्टल पर अपना ब्योरा दे सकेंगे। जनगणना 2027 का पहला चरण 22 मई से 20 जून के बीच होगा। इस बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटलाइल होगी। पहले चरण में मकानों की गणना होगी। गणनक के पास मोबाइल होगा। वो घर-घर जाएंगे और गणना कार्य करेंगे। इसके लिए डायट के चार प्राचार्य शासन से प्रशिक्षण ले चुके हैं। ये मास्टर ट्रेनर जिले में 212 गणनक को प्रशिक्षण देंगे। ये नीचे के स्टाफ को प्रशिक्षण देंगे। मुख्य जनगणना अधिकारी जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा होंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.