लातेहार, जनवरी 8 -- लातेहार प्रतिनिधि। 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने गारू प्रखंड के कुजरुम गांव में आवश्यक सामग्री वितरण एवं मानव तथा पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में यह कार्यक्रम बुधवार को डी समवाय, नवाटोली कार्यक्षेत्र अंतर्गत कुजरुम गांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानवेन्द्र, उपमहानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल गयाजी के कुशल मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कंबल एवं छाता, लघु एवं सीमांत किसानों के लिए कृषि उपकरण तथा ग्रामीण युवाओं व बच्चों को खेल प्रतिभा के प्रोत्साहन हेतु खेलकूद सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्राथमिक चिकित्सा सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.