नागरिक अस्पताल में व्यव्सथाएं बेहतर होंगी
गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। हरियाणा नर्सिंग यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने बुधवार को गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। साथ ही कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाएं बेहतर करें। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नर्सिंग अधिकारियों से कार्यस्थल पर अनुशासन, समयबद्धता और टीम भावना के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाला हर मरीज किसी न किसी पीड़ा से गुजर रहा होता है, ऐसे में नर्सिंग स्टाफ का व्यवहार और समय पर दी गई देखभाल मरीजों को राहत पहुंचाती है। यह भी पढ़ें- समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.