फरीदाबाद, मार्च 31 -- नूंह, वरिष्ठ संवाददाता। नूंह के मांडीखेड़ा स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हु ए जल्द ही भोजनालय (कैंटीन) की व्यवस्था शुरू की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले लोगों को सस्ता, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। अस्पताल में बनने वाले इस भोजनालय में मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को रियायती दरों पर भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा चाय, कॉफी, नाश्ता, अंडा, दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थ भी यहां आसानी से मिल सकेंगे। इससे अस्पताल परिसर में ही सभी जरूरी खान-पान की सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।इस भोजनालय की खास बात यह होगी कि यहां तैयार किया जाने वाला भोजन मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.