गुड़गांव, मार्च 9 -- सोहना, संवाददाता। उपमंडल के नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में पिछले दो दशकों से चल रही पुरानी और जर्जर एक्स-रे मशीन को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से अब स्थानीय अस्पताल में ही रंगीन एक्स-रे (डिजिटल एक्स-रे) की आधुनिक सुविधा शुरू होने जा रही है, जिससे मरीजों को सटीक जांच और बेहतर इलाज मिल सकेगा।सोहना नागरिक अस्पताल में अब तक एक्स-रे मशीन काफी पुरानी होने के कारण रिपोर्ट अक्सर धुंधली आती थी। इस वजह से डॉक्टरों को बीमारी की असल स्थिति समझने में कठिनाई होती थी। हड्डी में फ्रैक्चर, दमा, टीबी या दांतों की समस्या होने पर डॉक्टरों को मजबूरन मरीजों को गुरुग्राम या नूंह के नहल्लड़ मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता था। जो मरीज दूर नहीं जा पाते थे, उन्हें निजी लैब ...