गुड़गांव, मार्च 12 -- सोहना। सोहना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय नागरिक अस्पताल में पिछले एक माह से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सुविधा को दोबारा शुरू कर दिया गया है। संबंधित चिकित्सक के स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर होने के कारण यह मशीन बंद थी, जिससे रोजाना आने वाले 200 से अधिक मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार से अब सभी रोगियों को निर्धारित दिनों में यह सुविधा सुचारू रूप से मिलने लगेगी। पिछले एक महीने से अल्ट्रासाउंड सुविधा ठप होने के कारण अस्पताल में आने वाले गर्भवती महिलाओं और अन्य गंभीर रोगियों को भारी किल्लत झेलनी पड़ रही थी। स्थानीय स्तर पर सुविधा न होने के कारण डॉक्टरों को मजबूरी में मरीजों को गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल या जिला नूंह के नहल्लड़ मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.