गुड़गांव, मई 3 -- सोहना, संवाददाता। नागरिक अस्पताल में अब 24 घंटे आंखों का इलाज होगा। ओपीडी के अलावा आपातकाल में आने वाले आंखों के रोगी को तुरन्त उपचार मिलेगा। नागरिक अस्पताल में आंख के रोगी का आपातकाल में भी तुरन्त प्रभाव से उपचार किया जाएगा। ताकि पीड़ित को उसकी आंख की रोशनी को बचाया जा सकेगा। ऐसा ही एक मामला शनिवार देर रात सामने आया। नगर परिषद के वार्ड सात के गांव निवासी बबीता की आंख में झगड़े के दौरान गहरी चोट लग गई। उन्हें नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। आपातकाल वार्ड में पीड़िता महिला की आंख में लगी चोटों की जानकारी आंख रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशांत रवि प्रकाश शर्मा को दी गई। वे रात 12 बजे अस्पताल में पहुंचे और पीड़ित की आंख में लगी चोट का ऑपरेशन कर उनकी रोशनी का बचा लिया। करीब 30 मिनट तक चले ऑपरेशन के बाद महिला को अन्य उपचार स...