गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम। सुभाष नगर की रहने वाली 24 वर्षीय एक युवती पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। उसके ऊपर तेजाब तब फेंका गया, जब वह सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचीं थी। यह घटना रविवार रात की है। सुभाष नगर कॉलोनी की रहने वाली 24 वर्षीय एक युवती के साथ पहले किसी विवाद के चलते मारपीट की गई थी। मारपीट में आई चोटों का इलाज कराने के लिए जब वह सिविल अस्पताल पहुंची तो वहां एक युवक ने पीछे से उसके ऊपर तेजाब फैंक दिया। युवती की चीख सुनकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। तेजाब फेंकने के बाद युवक फरार हो गया।युवती के कपड़े जल गए। उसकी मदद के लिए वहां मौजूद लोग भागे। तुरंत युवती की इमरजेंसी में दाखिल कराया। युवती का पिछला हिस्सा तेजाब फेंकने से झुलस गया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर...