गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी पहल सामने आई है। यहां बने कैंसर डे-केयर सेंटर में बुधवार को पहली बार कीमोथेरेपी सफलतापूर्वक की गई, जिससे शहर और आसपास के मरीजों को अब बेहतर और सुलभ इलाज की सुविधा मिलने लगी है। नागरिक अस्पताल के कैंसर डे-केयर सेंटर में उपचार सेवाओं ने अब रफ्तार पकड़ ली है। उद्घाटन के बाद से ही यहां सुविधाओं को व्यवस्थित किया जा रहा था और अब पहली कीमोथेरेपी के सफल संचालन के साथ यह केंद्र पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कार्यवाहक पीएमओ डॉ. नीना ने बताया कि कैंसर डे-केयर सेंटर की शुरुआत से मरीजों को काफी सुविधा मिल रही है और भविष्य में भी विशेषज्ञों की निगरानी में इसी तरह इलाज जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल शहर के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में अहम क...