अल्मोड़ा, मई 31 -- बहुउद्देशीय शिविर लमगड़ा के जीआईसी मेरगांव में लगा बहुउद्देशीय शिविर

शिविर का आयोजन हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा भी शिविर में पहुंचे

लोगों की सहभागिता कुल 629 लोगों ने बहुद्देशीय शिविर का उठाया लाभ अल्मोड़ा, संवाददाता। लमगड़ा के जीआईसी मेरगांव में रविवार को बहुउद्देशीय और विधिक जागरूकता शिविर लगा। इसमें विभागीय अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। वहीं उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से लगे शिविर में लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, विधिक अधिकारों व कानूनों की जानकारी आमजन को प्रदान की गई। कुल 629 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने कहा कि विध...