भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ महानगर के तत्वावधान में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर में प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में समाज के शिक्षक, अधिवक्ता, अभियंता, फल सब्जी विक्रेता संघ, दवा विक्रेता संघ, ट्रांसपार्ट संघ समेत कई जाति बिरादरी संघ के सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता सह दक्षिण बिहार प्रांत प्रचारक उमेश रंजन ने संघ शताब्दी वर्ष में होने वाले आयोजन की चर्चा की। उन्होंने नागरिकों से पंच परिवर्तन को अपनाकर समाज परिवर्तन की दिशा में कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर भागलपुर महानगर के संघ चालक डॉ. चंद्रशेखर साह, प्रो. राणा प्रताप सिंह, दक्षिण बिहार के सह कार्यवाह बालमुकुंद, हरविंद भारती समेत आशीष आनंद, रवि सिन्हा व अजीत घोष समेत अन्य लोग थे।

हि...