बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- अस्थावां, निज संवाददाता। होली को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द के साथ होली व रमजान को मनाएं। प्रशासन का सहयोग करें। बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, भाईचारा और विधि-व्यवस्था बनाये रखना है। मौके पर अजीत कुमार पासवान, एसआई धर्मेंद्र कुमार, अरुण पासवान, परंतु यादव, अजय कुमार, विजय कुमार, मुखिया जितेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, पैक्स अध्यक्ष कर्मवीर कुमार, सुनील कुमार, श्यामाकांत पाण्डेय आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.