सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ के अंतरी बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों के नागरिकों की सुविधा के दृष्टिगत लगे नि:शुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ लोग उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कार्य हो रही है। प्रदेश सरकार की पहल से अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और नि:शुल्क उपचार उपलब्ध हो रहा है। जिससे गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। विधायक ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के तहत अन्नप्राशन एवं गोदभराई भी की। इस दौरान 175 मरीजों ने नि:शुल्क चिकित्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.