नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में स्व-गणना महत्वपूर्ण पहल
गिरडीह, मई 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा स्व-गणना प्रक्रिया को अपनाते हुए स्वयं अपनी गणना पूर्ण की गई। इस क्रम में डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल से स्व-गणना कर आमजनों को स्व-गणना प्रक्रिया हेतु प्रोत्साहित किया है। इस दौरान डीडीसी स्मृता कुमारी, जिला कोषागार पदाधिकारी अनंत मिश्रा तथा जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने भी स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर इस अभियान को मजबूती प्रदान की। डीसी ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार की सही एवं अद्यतन जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है, जिससे जनगणना के आंकड़े अधिक विश्वसनीय और त्रुटिरहित बनते हैं। यह भी पढ़ें- नगर निगम में जनगणना 2027 की तैयारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.