नागरिकों के साथ धोखा कर रहे हैं अखिलेश
प्रयागराज, मई 19 -- लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने सपा नेताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। कहा कि नेता संगीन आपराधिक मामलों में लिप्त हैं। सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का समाज के पिछड़े वर्ग के साथ खड़े होने का दावा धोखा है। न्यूज रिपोर्टर्स क्लब में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के आगामी चुनाव में पूरी तैयारी के साथ लड़ने पर विचार कर रहे हैं। स्लोगन है कि क्यों मांगे उधार जब अपना नेता हो तैयार। इस दारान शिवम मिश्र, देवेंद्र तिवारी, जितेंद्र पासी, विनय कुशवाहा, नंद कुमार सोनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पीड़ितों से आज मिलेंगे लोजपा प्रदेश प्रभारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.