धनबाद, जून 21 -- नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने शनिवार को धनबाद नगर निगम की विभिन्न शाखाओं व अनुभागों की कार्यप्रगति, लंबित मामलों तथा नागरिक सेवाओं की स्थिति की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान राजस्व, जलापूर्ति, चापानल मरम्मति, स्वच्छता, नाला सफाई, सड़क प्रकाश व्यवस्था, उद्यान व पार्क, बाजार प्रबंधन, सैरात व बंदोबस्ती, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्थापना, विधि शाखा तथा अन्य प्रशासनिक व तकनीकी इकाइयों के कार्यों की समीक्षा की गई। कहा निगम की प्राथमिकता नागरिकों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित अनुश्रवण, क्षेत्रीय निरीक्षण व लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

जलस्रोत एवं रखरखाव राजस्व संबंधी समीक्षा में होल्डिंग कर, जल उपयोगिता शुल्क, व्याप...