कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम, कानपुर में नामित किए गए दस पार्षदों को जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपनी मौजूदगी में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि नामित पार्षद नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बना नागरिकों की समस्याओं को हल करने पर काम करें। यही भाजपा संगठन का भी ध्येय औऱ एजेंडा है। महापौर प्रमिला पांडेय ने सभी नामित पार्षदों को नगर निगम अधिनियम-1959 के संविधान की पुस्तक, बैग, डायरी दी। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में महापौर ने सभी को पार्षद पद की शपथ दिलाई। नामित पार्षद सरदार नीतू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश बाबा, विजय सेंगर, रमेश वाल्मीकि, विजय पटेल, आदित्य शुक्ल, कमला साहू, निधि वाजपेयी, सुभाष गौड़ ने शपथ ली। यह भी पढ़ें- भाजपा ने पू...