नागरिकता का मुद्दा संवैधानिक रूप से बहुत अहम है : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गुवाहाटी हाईकोर्ट द्वारा कुछ लोगों को विदेशी घोषित किए जाने के आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि नागरिकता का मुद्दा संवैधानिक रूप से बहुत अहम है और इसे निष्पक्षता के नियमों के अनुसार ही तय किया जाना चाहिए। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने मामलों को नए सिरे से सुनवाई के लिए संबंधित विदेशी न्यायाधिकरण के पास वापस भेज दिया। यह भी पढ़ें- 'किसी को ऐसे नहीं घोषित कर सकते विदेशी', सुप्रीम कोर्ट ने थोक में रद्द कर दिए हाई कोर्ट के 28 फैसलेनागरिकता के मामले की सुनवाई पीठ ने साफ किया कि उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए अपीलकर्ताओं के दावों की असलियत की जांच नहीं की है। पीठ ने यह भी कहा कि नागरिकता और विदेशी होने का दर्जा तय करने की प्रक्रिया 'निष्पक्ष, कानूनी और उचित' होनी चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.