नवादा, नवम्बर 25 -- नवादा, हिंदुस्तान संवाददाता। गोविंदपुर के सकरी नदी से बालू खनन के दौरान नागराज की दुर्लभ प्रतिमा बरामद होने के बाद नारद संग्रहालय के संग्रहालय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार यादव ने गोविंदपुर थाना अध्यक्ष का सहयोग लेकर प्रतिमा संग्रहालय में जमा करवाया। नारद संग्रहालय के अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार यादव को गोविंदपुर थाना अध्यक्ष ने संग्रहालय के लिए प्रतिमा सौंपा। संग्रहालय अध्यक्ष ने बताया कि काले पत्थरों से निर्मित दुर्लभ मूर्ति पालकानील नागराज की प्रतिमा है, जो 9वीं से 12वीं सदी का प्रतीत होता है। यह आकृति ललित आसन मुद्रा में शैलीगत कमल सिंहासन पर बैठे हुए दिखाया गया है। प्रतिमा में देखा जा सकता है कि चेहरा क्षतिग्रस्त है। इसके सिर के ऊपर सात नागों को एक साथ फन फैलाए हुए दिखाया गया है। दाएं हाथ को ऊपर की ओर पवित्र मोतियों के अक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.