हल्द्वानी, मई 30 -- हल्द्वानी ,संवाददाता। ओखलकांडा विकासखंड के पतलोट गांव में नागपुष्प पौधे का फल और जड़ खाने से बीमार पड़े तीनों मासूम बच्चे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है और वे अपने घर लौट गए हैं। पतलोट गांव में गुरुवार को नरेंद्र सिंह मटियानी के तीन बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। बाद में पता चला कि बच्चों ने घर के आंगन में उगे नागपुष्प पौधे का फल और जड़ खा लिया था। इसके बाद उन्हें उल्टियां और कमजोरी की शिकायत होने लगी थी। परिजन तत्काल तीनों बच्चों को हल्द्वानी के बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- जंगली फल खाने से तीन मासूमों की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती नौ वर्षीय खुशी मटियानी, आठ वर्षीय चेतना मटियानी और तीन वर्षीय दिव्यांशु को चिकित्सकों क...