रुडकी, मई 8 -- कलियर, संवाददाता। महाराष्ट्र के नागपुर से करीब तीन माह पूर्व लापता हुई एक नाबालिग किशोरी को कलियर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी लोगों और असामाजिक तत्वों के सत्यापन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पांच मई को कलियर पुलिस क्षेत्र के होटल, ढाबों और अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...