फतेहपुर, फरवरी 22 -- बिंदकी। जोनिहा-ललौली मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के बरदरा मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात चूनी-चोकर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। ट्रक नागपुर से लखनऊ जा रहा था। तेज आवाज सुनकर पेट्रोल पंप मालिक व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और केबिन में फंसे चालक शौकत अली व खलासी मुकेश तिवारी निवासी गाजीपुर को बाहर निकाला। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। ट्रक मालिक राजेश गुप्ता को घटना की जानकारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.