भदोही, मई 30 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के जामा मस्जिद गली निवासी 25 वर्षीय सरफराज का शव शुक्रवार को घर पहुंचा। एंबुलेंस के पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई और हर किसी की आंखें नम हो गईं। जानकारी के अनुसार सरफराज रोजगार के सिलसिले में पिछले माह महाराष्ट्र के नागपुर गए थे। वे एसी लगाने के कुशल कारीगर थे। बुधवार को नागपुर में एक बहुमंजिला इमारत पर वह एसी का स्टैंड लगा रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।स्थानीय यह भी पढ़ें- तेज आंधी में दीवार गिरा, मलवे में दबकर एक व्यक्ति की मौत लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। महाराष्ट्र पुल...