नागपुर से अपहृत छह साल का बच्चा मिर्जापुर में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर, सितम्बर 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नागपुर से अपहृत छह वर्षीय बच्चे को जीआरपी ने मंगलवार की रात राजगीर पटना एक्सप्रेस डाउन से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद बच्चे और आरोपी को नागपुर पुलिस को सौंप दिया है। नागपुर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
घटना का विवरण पुलिस के अनुसार राजस्थान के पाली जिले के देसुली के सादली गांव निवासी भंवर लाल अपने तीन बच्चों के साथ 20 सितंबर को नागपुर स्टेशन पर पहुंचे। यहां घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान एक अजनबी मिला और बातचीत करते हुए भवंर से दोस्ती बना ली। अजनबी ने भवंर को कुछ सामान लेने के लिए भेज दिया। उसी दौरान अजनबी भवंर के पुत्र छह वर्षीय करन को लेकर वहां भाग निकला। वापस लौटा तो एक पुत्र गायब था। आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब भवंर ने जीआरपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.