नागपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस पर शोध, प्रमाण और नवाचार पर जोर
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- देश और दुनिया में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इसका राष्ट्रीय स्तर का मुख्य समारोह महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित हुआ। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम "स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद" रही। समारोह में आयुर्वेद को शोध, वैज्ञानिक प्रमाण, नवाचार और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आयुष क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, रिपोर्ट और डिजिटल पहल लॉन्च की गईं। इनमें आयुष सर्विसेज सेक्टर पर रिपोर्ट, "आयुष विजन 2030", दो औषधीय पौधों से जुड़े सुरक्षा डोजियर, त्वचा रोगों के लिए मानक उपचार दिशानिर्देश और CCRAS-AGNI असेसमेंट स्केल वेब पोर्टल शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी पढ़ा गया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की यात्रा परंपरा से ज्ञान, प्रमाण और नवाचार की ओर बढ़ रही है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.