बेगुसराय, अप्रैल 26 -- बखरी। ट्रेन से गिरकर स्थानीय युवक की मौत नागपुर में हो गई। मृतक की पहचान नगर परिषद इलाके के मक्खाचक के वार्ड संख्या 17 निवासी मो. नौशाद अंसारी का 24 वर्षीय पुत्र दिलशाद बताया गया है। पूर्व मुखिया तुफैल अहमद खान ने बताया कि दिलशाद बखरी से बेंगलुरु मजदूरी के लिए जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे नागपुर स्टेशन पर वह ट्रेन से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। रविवार की देर शाम मृतक का शव मक्खाचक एंबुलेंस से लाया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। यह भी पढ़ें- नागपुर में ट्रेन से गिरकर बखरी के युवक की मौत इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.