नागपुर में कवि पंकज पाण्डेय का हुआ सम्मान
फतेहपुर, अक्टूबर 5 -- फतेहपुर। जिले के कवि एवं साहित्यकार पंकज पाण्डेय को नागपुर में आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान महाराष्ट्र राज्य के आवास, स्कूल शिक्षा, सहकारिता एवं खनन मंत्री डॉ. पंकज राजेश भोयर ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन साहित्य भारती विदर्भ प्रांत एवं महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की ओर से किया गया। कवि सम्मेलन में पंकज पाण्डेय समेत देशभर से आए 11 कवियों ने काव्य पाठ किया। इनमें डॉ. कीर्ति काले, प्रो. चारु कालरा, डॉ. प्रवीण आर्य, मराठी कवि प्रवीण देशमुख, अनंत सप्रे, रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे, शैलेश चौथाईवाले, विनीत चौहान और गजेंद्र सोलंकी शामिल रहे। नागपुर के प्रसिद्ध वनमती सभागृह में आयोजित सम्मेलन में स्थानीय श्रोताओं के साथ देशभर से आए साहित्यकारों ने भी सहभागिता की। कवियों की प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.