रांची, अप्रैल 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। नागपुर फिल्म महोत्सव का आयोजन 27-29 मार्च तक राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज, नागपुर यूनिवर्सिटी कैंपस के सभागार में किया गया। इसमे रांची के फिल्म निर्माता डॉ सुशील अंकन की फिल्म 'राष्ट्र की चेतना' की स्क्रीनिंग हुई। इस फिल्म महोत्सव में देशभर से 600 से भी अधिक फिल्में आईं थीं, जिसमें विभिन्न कैटेगरी में निर्णायक मंडल ने 189 फिल्मों का चयन प्रदर्शन के लिए किया। इस फिल्म महोत्सव में अभिनेता रणदीप हुड्डा, फिल्म निर्देशक ओम राऊत, योगेश सोमन, अनंत विजय , यूनुस खान आदि से सीधा संवाद का अवसर भी प्रतिभागियों को प्रदान किया गया। 6 मास्टर क्लास, 2 पैनल चर्चा सहित फिल्म से संबंधित 3 विशेष सत्र भी रखे गए थे। नागपुर फिल्म महोत्सव मे डॉ सुशील अंकन की फिल्म के चयन और प्रदर्शन के लिए झारखंड के कलाकारों ने बधाई दी।

ह...