नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' पर प्रतिबंध की मांग
रांची, जून 19 -- रांची। केंद्रीय सरना समिति की प्रेसवार्ता शुक्रवार को कचहरी स्थित एक होटल में हुई। समिति के बबलू मुंडा ने आरोप लगाया कि नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' में धर्म परिवर्तन और प्रेम प्रसंग के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है। साथ ही फिल्म में उरांव और मुंडा समाज पर गलत टिप्पणियां कर आदिवासियों को अपमानित किया गया है। इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा को फिल्म पर प्रतिबंध और कानूनी कार्रवाई के लिए एक मांग पत्र सौंपा गया था। इसके आलोक में आयोग ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। जगलाल पाहन ने इसे आदिवासी संस्कृति और अस्मिता पर कुठाराघात बताया। मौके पर संदीप उरांव, अशोक मुंडा समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.