नई दिल्ली, अगस्त 4 -- सावन के महीने में भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने का खास महत्व है। इस महीने में पड़ने वाली नाग पंचमी का इंतजार शिवभक्तों को साल भर से होता है। बता दें कि सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार नाग पंचमी 17 अगस्त को पड़ रही है। कई मायनों में ये खास है क्योंकि लंबे समय बाद सोमवार के दिन ही नागपंचमी पड़ रही है। माना जाता है कि इस दिन विधि-विधान के साथ नाग देवता और भगवान शिव की पूजा करने से जिंदगी की तमाम परेशानियां दूर हो जाती हैं। अगर आप भी नांग पंचमी की पूजा करने वाले हैं या इस दिन व्रत रखने वाले हैं तो जानें इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ में जानें इस दिन किन मंत्रों के जाप से शिव कृपा मिलेगा?नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के हिसाब से सावन शुक्ल की पंचमी तिथि का आरं...