मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- नागपंचमी के पर्व पर रामराज थानाक्षेत्र के गांव टिकोला में मध्य गंगनहर के निकट स्थित प्रसिद्ध शेषनाग मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ शेषनाग की विशेष पूजा-अर्चना कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद शेषनाग को दूध का प्रसाद चढ़ाया। वही नागपंचमी के पर्व पर शेषनाग मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर लगाए गए मेले में आसपास के गांवों से पहुंचे बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अंकित, विशिका, पवन, अजय सिंह, निखिल, शगुन और कार्तिक सहित अन्य लोग व्यवस्थाओं में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नाग पंचमी पर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर ...