खगडि़या, अगस्त 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जातिगत जनगणना में चौरसिया समाज की वास्तविक संख्या कम दर्ज होने का एक प्रमुख कारण समाज का विभिन्न उपजातियों में बंटा होना है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज के सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों और संगठित होकर अपनी वास्तविक संख्या एवं भागीदारी सरकार के सामने मजबूती से रखें। यह बातें नागपंचमी चौरसिया दिवस के मौके पर लाभगांव में आयोजित आदर्श चौरसिया महासभा के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दीघा विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक डॉ. संजीव चौरसिया ने कही। उन्होंने इस दौरान समाज की एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी, शिक्षा और आर्थिक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- चौरसिया सम्मेलन को सफल बनाने की हुई चर्चा कहा कि जब समाज संगठित होगा और सदन में उसकी सं...