पौड़ी, दिसम्बर 20 -- गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी नागदेव रेंज के गजल्ड गांव में एकबार फिर गुलदार की सक्रियता बढ़ गई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बीते 4 दिसंबर को गुलदार ने यहां एक व्यक्ति को निवाला बना दिया था। ग्रामीणों ने डीएफओ को ज्ञापन देकर जल्द ही गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। शनिवार को गजल्ड गांव के ग्राम प्रधान शंकर प्रसाद नौटियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएफओ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बीते 4 दिसंबर को गांव में गुलदार ने गजल्ड गांव में एक व्यक्ति को निवाला बना दिया था। जिसके बाद क्षेत्र में पिंजरे लगाने के साथ ही प्राइवेट शूटर तैनात किए गए थे। प्राइवेट शूटरों ने एक गुलदार को ढेर भी किया था। कहा कि गांव के आसपास एक बार फिर गुलदार की चहलकदमी देखने को मिल रही है। जिससे ग्रामीणों में दहशत ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.