विकासनगर, फरवरी 11 -- कालसी ब्लॉक के खत बहलाड व कोरू के लोगों ने महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में उन्होंने नागथात में 108 आपातकालीन सेवा का केंद्र खोलने की मांग की है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चौहान, गोपाल सिंह, सोमपाल सिंह, दिनेश चौहान, बारू सिंह, अनिल सिंह, शूरवीर सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र दुर्गाम पहाड़ी क्षेत्र है। जहां पर चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है। अचानक दुर्घटना घटने या बीमार होने पर घायल और बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक ले जाने में समय लगता है। जब तक विकासनगर क्षेत्र से 108 आपात सेवा घटनास्थल तक पहुंचती है तब तक काफी देर हो जाती है। स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर 50- 60 किलोमीटर दूर ले जाने में ढाई से तीन घंटे लग जाते हैं। लोगों का कहना है कि नागथात 80- 90 गांवों का गांव का कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.