विकासनगर, जनवरी 20 -- जौनसार के नागथात में दमकल वाहन तैनात करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। लोगों ने इस मामले में मंगलवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन में बताया गया है कि नागथात जौनसार के सौ से अधिक गांवों का केंद्र है। इस कस्बे से कई गांवों के लिए सड़कें जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर जंगलों और घास के मैदानों में आग लगती है। कई बार आग गांव तक पहुंच जाती है। इसे बुझाने के लिए दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। इससे नुकसान होने का भय बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि आग लगने पर दमकल के वाहन डाकपत्थर से 50 किमी की दूरी तय कर नागथात पहुंचते हैं। तब तकआग सबकुछ जलाकर राख कर देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.