वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नागपंचमी के बाद जैतपुरा स्थित नागकूप से शनिवार को जल की निकासी की गई। इसके बाद लगभग 80 फीट की गहराई में स्थित नागेश्वर महादेव शिवलिंग का दर्शन हुआ। नागपंचमी के बाद साल में सिर्फ एक बार दिखने वाले महादेव के इस स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नागपंचमी के बाद कूप की सफाई की जाती है। इसके लिए बड़े पंप लगाए जाते हैं। पुजारियों ने बताया कि वार्षिक सफाई के बाद नागेश्वर महादेव का विधि विधान से पूजन होता है। धीरे-धीरे कूप का पानी बढ़ने से महादेव फिर जल के नीचे चले जाते हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि नागेश्वर महादेव के दर्शन से कष्ट दूर होते हैं। यहां कालसर्प दोष की शांति के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारी चंदन पांडेय के अनुसार, नागकूप का उल्लेख स्क...