नागकूप पर शास्त्रार्थ : परंपरा को पुष्पित-पल्लवित होते देखना सुखद
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी की शास्त्रार्थ परंपरा का साक्षी मैं बाल्यावस्था से रहा हूं। तब नागकूप पर चुनिंदा विद्वान आते थे। शास्त्र के जटिल प्रश्नों का उत्तर शास्त्रार्थ से प्राप्त करते। उस परंपरा को पुष्पित-पल्लवित होते देखना सुखद है-ये बातें श्रीलालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश कुमार पांडेय ने कहीं। वह सोमवार को जैतपुरा स्थित नागकूप में आयोजित शास्त्रार्थ को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उत्तर प्रदेश नागकूप शास्त्रार्थ समिति की ओर से महर्षि पतंजलि की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए धर्मसंघ पीठाधीश्वर शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि काशी के विद्वानों ने विभिन्न विद्याओं एवं शास्त्रों की रक्षा की है। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.