हरदोई, फरवरी 8 -- सांडी, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय खेरवा अमजदपुर में नाक की कील चोरी होने के आरोप में कक्षा पांच के छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षामित्र ने शिक्षक के साथ मिलकर बच्चे को पीटा। शनिवार को विद्यालय में शिक्षामित्र अर्चना का नाक का सोने की कील गायब हो गई। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने छात्र पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। डर से बच्चा घर पहुंचा और पूरी बात अपनी दादी को बताई। गांव सपहिया निवासी मीना देवी ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका 11 वर्षीय पौत्र विद्यालय में पढ़ने गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई। जब वह बच्चे को लेकर शिकायत करने विद्यालय पहुंचीं तो आरोप है कि शिक्षक व शिक्षामित्र ने फिर बच्चे की पिटाई की और उन्हें गाली-गलौज कर भगा दिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपितों को थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.