गुड़गांव, जून 3 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सड़क हादसों में एक होमगार्ड सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा तब हुआ जब सेक्टर-65 में वर्ल्ड मार्क मॉल के सामने नाकेबंदी के दौरान एक तेज रफ्तार रोड़ी मिक्सर ट्रक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को कुचल दिया। वहीं, अन्य दो हादसों में सेक्टर-58 में हाइवा की टक्कर से एक बाइक सवार अधेड़ और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से एक कार सवार महिला की जान चली गई। इन हादसों के संबंध में संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो की हालत गंभीरहोमगार्ड की मौत सेक्टर-65 थाना पुलिस के अनुसार सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, सिपाही सुमित, सिपाही मंजित, एसपीओ राजकुमार और होमगार्ड संदीप की टीम दो मई की रात को वर्ल्ड मार्क मॉल के सामने नाक...