नाका थाने के पास नाली में मिला युवक का शव
लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, संवाददाता। नाका में उत्तराखंड के युवक का शव नाली में पड़ा मिला। युवक चारबाग रोड इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में काम करता था।नाका से चारबाग नत्था तिराहे रोड की ओर इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में डीजे साउंड की दुकान पर उत्तराखंड के चंपावत निवासी अजय कुमार (39) नौकरी करता था। बुधवार रात उसका शव नाका थाने के पास नाली में पड़ा था। यह देख बाजार में हड़कंप मच गया। लोगों ने दुकान मालिक को जानकारी दी। दुकान मालिक ने लोगों की मदद से अजय को सिविल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उत्तराखंड निवासी पिता हरीश राम को सूचना दी। सिविल में डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। रिटायर सैन्यकर्मी पिता हरीश ने कोई आरोप नहीं लगाया है। उनके मुताबिक अजय नशे का आदी था। करीब 14 साल पहले उसका पत्नी से अलगाव हो चुका था। उसके बाद वह लखनऊ में काम करने चला आया था। तभी से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.