रांची, मार्च 9 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम नाऊज में आयोजित हनुमान मंदिर का दो दिवसीय यज्ञ सह वार्षिकोत्सव सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। इस अवसर पर 251 महिलाओं सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के गगनचुंबी उद्घोष के साथ उत्तरवाहिनी भूर नदी से जल ग्रहण कर नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में पहुंचकर कलश स्थापना की। कलश यात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और भाजपा नेता स्वामी देवेन्द्र प्रकाश ने श्रद्धालुओं के बीच कलश का वितरण किया। इसके बाद गाजे-बाजे और धार्मिक जयघोष के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें दोनों अतिथि भी शामिल हुए।अखंड हरिकीर्तन और भंडारे के साथ होगा समापन:कार्यक्रम के तहत सोमवार रात बिजुपाड़ा की कीर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.